{"_id":"6005c6468ebc3e333f7708d6","slug":"license-for-pathan-wakkal-ration-dealer-revoked-devband-news-mrt5211735120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठोड़ी वक्काल के राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठोड़ी वक्काल के राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

देवबंद। राशन वितरण प्रणाली में अनियमितताएं बरतने तथा फर्जी यूनिट के आधार पर राशन वितरित करने के आरोप में आपूर्ति विभाग ने पठोड़ी वक्काल (नागल) के डीलर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। डीलर पर 90 हजार 302 रुपये की रिकवरी निकाली गई है।
आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि पठोड़ी वक्काल के डीलर मोनिका पर लोगों ने राशन वितरण प्रणाली में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था। मामले में सत्यता मिलने पर पता चला कि डीलर मोनिका द्वारा 31 हजार 81 रुपये के गेहूं और 59 हजार 221 रुपये के चावल की कालाबाजारी की है। साथ ही उस पर 90 हजार 302 रुपये की रिकवरी निकालते हुए तहसीलदार देवबंद को निर्देश दिए गए हैं कि वह उक्त धनराशि को तत्काल जमा कराया जाए। उधर, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राशन डीलरों के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व खटौली के डीलर का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है। एसडीएम ने कहा कि जांच में जिन लोगों के कार्ड फर्जी मिलेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।