फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Labourer fell ill while breaking gravel, died on the way home

Muzaffarnagar News: रोड़ी तोड़ते हुआ बीमार, घर जाते रास्ते में मजदूर की मौत

Fri, 05 Sep 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Labourer fell ill while breaking gravel, died on the way home
मुजफ्फरनगर। सड़क निर्माण के दौरान रोड़ी तोड़ रहे मजदूर की हालत बिगड़ गई। काम से छुट्टी लेकर मजदूर घर के लिए निकला तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नगर पालिका अवर अभियंता राजीव सोनकर ने बताया कि वार्ड 21 के मोहल्ला रामपुरी में नए पीर के समीप सड़क का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार की ओर से रोड़ी तोड़ने के लिए एक मजदूर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि काम करते समय अचानक मजदूर की हालत बिगड़ गई, जिसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। मौके से थोड़ी दूरी पर मजदूर बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ठेकेदार अजहर ने बताया कि नियाजुपुरा निवासी 35 वर्षीय इकरार बृहस्पतिवार को ही रोड़ी फोड़ने के लिए आया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे काम से छुट़्टी दे दी गई। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed