फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer dies due to electric shock, dead body found on tube well

Muzaffarnagar News: करंट लगने से मजदूर की मौत, ट्यूबवेल पर मिला शव

Thu, 27 Jun 2024 04:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electric shock, dead body found on tube well
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मजदूर बबलू (40) की करंट लगने से मौत हो गई। रात में उसका शव टयूबवेल पर पड़ा मिला। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलवार को रामराज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मजदूर बबलू (40) परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में पशुओं का चारा लेने जंगल में जा रहा था। बबलू रास्ते में उतर कर पानी पीने के लिए जंगल में एक ट्यूबवेल पर चला गया था। देर रात तक बबलू वापस नहीं आया। तलाश करने पर परिजनों को वह जंगल में टयूबवेल पर मृत पड़ा मिला। यह सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया था।
विज्ञापन



बुधवार को बबलू के परिजनों ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने में दी तहरीर में बताया कि बबलू मजदूरी करने गया था। घर आते समय उसने रास्ते में पिरथे, निवासी महमूदपुर मूंगर के ट्यूबवेल पर पानी पीया, जहां करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी लग पाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed