फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   La entrada para poner el atasco

दाखिले के लिए लगाया जाम

Sun, 14 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
La entrada para poner el atasco
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में एडमिशन की समस्या को लेकर युवा रालोद ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए एसडी डिग्री कॉलेज में तालाबंदी कर प्राचार्य का घेराव किया। भोपा रोड पर जाम लगाते हुए कॉलेजों में सीटे बढ़वाने और सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की मांग की। 
विज्ञापन


युवा रालोद के कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडी डिग्री कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य एसके अग्रवाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालय को सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। इस पर युवा रालोद के कार्यकर्ता और उनके साथ आए छात्र भड़क उठे। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में तालाबंदी करते हुए महाविद्यालय के बाहर मेन रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


छात्रों के जाम से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। युवा रालोद जिलाध्यक्ष हर्ष राठी और छात्र सभा के पराग ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर रालोद चुप नहीं बैठेगा। 16 अगस्त को मेरठ में वीसी का घेराव किया जाएगा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राचार्य और छात्रों के मध्य वार्ता कराई और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने छात्रों को वह पत्र भी दिखाया, जो उन्होंने विश्वविद्यालय को भेजा है।  अंकुर राठी, अंकित शेरावत, हंसराज चावला, राहुल राणा, उदित चौधरी, भूरा, हर्षित राठी, लक्ष्य, विवेक मलिक, मोहित शर्मा, वैभव, गरिमा, भावना, टीना आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed