फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kurukshetra's buffalo knight became champion in National Animal Exhibition

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र का भैंसा शूरवीर बना चैंपियन

Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra's buffalo knight became champion in National Animal Exhibition
शूरवीर के पशुपालक को ट्राफी देते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
साढ़े सात लाख रुपये के इनाम से भैंसे के मालिक को किया गया सम्मानित
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में मुर्राह नस्ल का जादू पशुपालकों के सिर चढ़कर बोला। कुरुक्षेत्र के सुनारिया गांव से लाए गए भैंसे शूरवीर को चैंपियन घोषित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विजेता को साढ़े सात लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।

शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित प्रदर्शनी मैदान पर विभिन्न राज्यों से आए पशुओं के बीच प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक मंडल ने देर शाम विजेता पशुओं की घोषणा की, जिसके बाद पशुओं के मालिकों को सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र के सुनारियां गांव के कर्मवीर ब्रीड फार्म से प्रदर्शनी में लाए गए भैंसे शूरवीर ने सबका दिल जीत लिया। शूरवीर को प्रदर्शनी का चैंपियन पशु घोषित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विजेता शूरवीर के मालिक कर्मवीर को मंच से सम्मानित किया। प्रोत्साहन राशि के रूप में साढ़े सात लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंगा का बेटा और युवराज का भाई

विजेता शूरवीर का ताल्लुक मुर्राह नस्ल की उन्नत प्रजाति से है। प्रसिद्ध भैंसा युवराज उसका भाई है, जबकि शूरवीर की मां का नाम गंगा और पिता का नाम योगराज है। अपने दौर में गंगा, युवराज और योगराज ने पशु प्रदर्शनियों में खूब नाम कमाया है।


सोशल मीडिया पर छा गया शूरवीर

विजेता बनते ही शूरवीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गया। नुमाइश मैदान में शूरवीर के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई। देर रात नौ बजे तक लोग शूरवीर को देखने के लिए पहुंचते रहे।


भाई गई मुजफ्फरनगर की माटी : कर्मवीर

सुनारिया गांव के कर्मवीर ने कहा कि मुजफ्फरनगर ने बहुत सम्मान दिया है। मेले की व्यवस्था उत्तम रही। यहां पशुओं को देखने के लिए जितने भी लोग आए, उन्होंने बेहद शालीनता से जानकारी ली। पशुपालकों का उत्साह बढ़ाया।



ऐसा है 15 करोड़ी शूरवीर

चैंपियन भैंसे शूरवीर की उम्र चार साल है। ऊंचाई पांच फीट सात इंच है। लंबाई करीब 10 फीट है। अब तक दस बार चैंपियन रह चुका है। भैंसे की देश में करीब 15 करोड़ रुपये कीमत लग चुकी है। सुनारियां गांव में उसकी देखभाल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed