फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Krishna Janmashtami preparations in the market

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू

Sat, 08 Aug 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami preparations in the market
खतौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूले समेत अन्य समान की खरीदारी करते हुए। - फोटो : KHATAULI
खतौली। जन्माष्ठमी नजदीक है। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोषाक, मुकुट, मोतियों की मालाएं समेत अन्य सजावट के सामान सज गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी से पहले बाजारों से उनकी बालरूप की पोषाक, झूले समेत अन्य समान की खरीदारी जोरों पर होती है। इस बार भी बाजारों में भगवान के मनमोहक झूले सज गए हैं। उनकी मोतियां लगी पोषाक आकर्षित करती हैं। भगवान के लिए सुंदर मुकुट, मालाएं, कानों के कुंडल आदि मनमोह रहे हैं। गोपाल जनरल स्टोर के स्वामी चंद्रप्रकाश अरोरा ने बताया कि इस बार भी मनमोहक पोषाक व राजकोट, गुजराती, लाइट वाला, ठाकुर जी का चबूतरा, झूले उपलब्ध है। माला, मुकुट, बांसुरी, घड़े, शेरवानी, नाइटसूट, डोगरी ड्रेस, खिलौने, चश्मा, पतंग, बैट बॉल, चरण पादुका, वेदांती माला, कूलर, पंखा, चंदन आदि उपलब्ध है। खरीदारी के लिए लोग आ रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना के डर से संख्या कम है। अभी जन्माष्टमी में भी कुछ दिन बाकी हैं। जैसे-जैसे दिन पास आएगे, खरीदारी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed