फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Krishna House won the match by defeating Jhelum House

Muzaffarnagar News: झेलम हाउस को हराकर कृष्णा हाउस ने मैच जीता

Fri, 02 May 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Krishna House won the match by defeating Jhelum House
गोल्डन हार्ट अकेडमी में चल रहा है वार्षिक इंटर-हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गोल्डन हार्ट अकेडमी में चल रहे वार्षिक इंटर-हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में झेलम हाउस को हराकर कृष्णा हाउस की टीम ने मैच जीत लिया।
बृहस्पतिवार को पहले मैच में कृष्णा हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। झेलम हाउस की टीम पांच ओवर में मात्र 28 रन ही बना सकी। देवा सिंह ने महत्वपूर्ण 10 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा हाउस ने संभल कर खेलना शुरू किया। गेंदबाजी में झेलम हाउस के देवा सिंह ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। 4.4 ओवर में कृष्णा हाउस ने 32 रन बनाकर मैच जीत लिया। देवा सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच मिडिल सेक्शन कक्षा 6 से 8 तक के कृष्णा हाउस व झेलम हाउस के बीच ही खेला गया। टॉस जीतकर कृष्णा हाउस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पांच ओवर में 29 रनों पर कृष्णा हाउस की पारी सिमट गई।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी झेलम हाउस की टीम ने दो ओवर में ही 31 बनाकर मैच जीत लिया। झेलम हाउस के खिलाड़ी मोहम्मद अलमास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रबंधक अकील अहमद, प्रधानाचार्या रुहामा अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed