{"_id":"6047bb978ebc3ec39d613760","slug":"kranti-kamgar-sena-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5291751104","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के शोषण के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
विज्ञापन
श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करते क्रांति सेना के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रमिकों के शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना की क्रांति कामगार सेना के कार्यकर्ताओं ने कामगारों की समस्याओं को लेकर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। फैक्टरी मालिकों पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया।
क्रांति सेना के महासचिव मनोज सैनी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व क्रांति कामगार सेना जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह के नेतृत्व में क्रांति सेना कार्यालय प्रकाश चौक से कार्यकर्ता पैदल जुलूस के साथ सर्कुलर रोड सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एएलसी प्रतिभा तिवारी को दिया। मुख्य मांगों में प्राइवेट कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन उनके बैंक खातों में दिए जाने, न्यूनतम वेतन 10,000 मासिक देने, कर्मचारियों की आठ घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने, मेडिकल की सुविधाएं देेने, दुर्घटना होने पर बीमा की सुविधा दिए जाने आदि की मांग रखी गई। साप्ताहिक छुट्टी दिए जाने और सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की मांग रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रांति सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, गौरव गर्ग, प्रवीण शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, अखिलेश पुरी, बसंत कश्यप, राजेंद्र वर्मा, जॉनी पंडित, सुनील सैनी, अमित कश्यप, शिव कुमार चौधरी, मिंटू, अर्जुन, मानू गौरव, विकास गोयल, अर्जुन गोस्वामी, पंकज कुमार, योगेंद्र, राहुल कश्यप, दीपक प्रजापति, रोहित चौधरी, बलराज, आदेश कुमार, सचिन कुमार, निशांत आदि शामिल रहे।