फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kori community protests for SC certificate

Muzaffarnagar News: अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के लिए कोरी समाज का प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kori community protests for SC certificate
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र न बनाए जाने के विरोध में कोरी समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय के सामने धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उनके समाज के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के सामने 28 जुलाई से चल रहा कोरी समाज का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए बलराज आर्य ने कहा कि कोरी समाज अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन के भेदभावपूर्ण और शोषण के रवैये से वे आश्चर्यचकित हैं। कहा कि काफी वर्षो से समाज के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनते आ रहे थे। जिन्हें प्रशासन और तहसीलदार की ओर से बिना किसी ठोस साक्ष्य के बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरी समाज के लोगों के पास पहले से ही उनके पिता, दादा के कोरी जाति के प्रमाणपत्र उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें जाति प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किए जा रहे। उनके आवेदन मात्र यह लिखकर अस्वीकृत किए जा रहे हैं कि जाति तस्दीक नहीं हुई।

जनपद के चारों तहसीलदार समाज को गलत तथ्यों पर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि जब तक समाज के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाते धरना जारी रहेगा। मदनपाल कोरी, अनिल कुमार, शौराज सिंह कोरी, नरेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed