फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kisanon ka paisa dakara

डकार गए किसानों की ओलावृष्टि राहत

Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी में वर्ष 2007 में हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसलें तबाह हो गई थीं। सरकार ने किसानों को जो आर्थिक सहायता दी, उसे तितावी साधन सहकारी समिति के कारिंदे हजम कर गए। मामले की शिकायत डीएम को व्हाट्सअप ग्रुप से मिली। जिलाधिकारी डीके सिंह ने एआर कोआपरेटिव की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की समिति गठित कर जांच रिपोर्ट तलब की है।       
विज्ञापन


तितावी साधन सहकारी समिति में अमीननगर, लडवा, धनसैनी, बुडीना कलां, नसीरपुर, लखान और तितावी गांव आते हैं। 2007 में हुई ओलावृष्टि में इन गांवों की गेहूं की तैयार फसल नष्ट हो गई थी। ओलावृष्टि इतनी भयानक थी कि सड़क पर तीन फीट की परत जम गई थी। भाकियू ने किसानों को मुआवजा देने को मांग उठाई थी। डीएम ने जांच के बाद दैवीय आपदा से किसानों को मुआवजा दिए जाने की संस्तुति की थी। पैरवी के बाद शासन से मुआवजा स्वीकृत हुआ था । 
विज्ञापन


कर्जदार किसानों को मिलने वाली राहत राशि को समिति के माध्यम से भेजा गया। किसानों के कर्ज से राहत राशि की रकम कम होनी थी, लेकिन तितावी किसान सेवा समिति के अधिकारियों ने राहत राशि की रकम डकार ली। किसानों को पैसा नहीं मिल पाया। भाकियू के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मामले की शिकायत व्हाट्सअप ग्रुप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डीके सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए इस घोटाले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में एआर कोआपरेटिव, खंड विकास अधिकारी बघरा, वित्त एवं लेखाधिकारी डीआईओएस कार्यालय को नामित किया गया है। जांच के बाद यह कमेटी अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।       
लाखों में है घोटाला : मलिक

तितावी। भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि समिति के चेयरमैन ने अपने गांव लडवा के किसानों को तो सरकार से आया पैसा दे दिया। समिति के बाकी गांव के किसी किसान को आर्थिक सहायता नहीं मिली। मामले की जांच में लाखों का घोटाला सामने आ सकता है।       


हां, घोटाला हुआ है : सचिव      
तितावी। समिति के सचिव भारतवीर ने बताया कि घोटाला उनके समय से पहले का है। उस समय के सचिव मूलचंद शर्मा इसमें शामिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति चेयरमैन ऑफिस में बैठकर शराब पीते हैं। उन्होंने शराब पीते हुए कुछ फोटो भी जारी किए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed