{"_id":"65ce801e7d0e0f5418067d14","slug":"kisan-kranti-sena-supported-gramin-bharat-bandh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-116974-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसान क्रांति सेना ने किया ग्रामीण भारत बंद का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसान क्रांति सेना ने किया ग्रामीण भारत बंद का समर्थन
Fri, 16 Feb 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। किसान क्रांति सेना ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण भारत बंद का समर्थन दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को समर्थन पत्र सौंपा।
शहर के प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना के कार्यालय पर किसान क्रांति सेना ने बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने वर्तमान में किसान आंदोलन की चल रही गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया। किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि 13 महीने दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन के समय सरकार ने जो वायदे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया। जिसके विरोध में अब फिर से किसान दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए प्रसायरत है। वहां के प्रशासन उन्हें रोक रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उनके साथ संवाद किया जाए। इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी को होने वाले ग्रामीण भारत बंद का समर्थन करते हुए चौधरी राकेश टिकैत को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि भाकियू की मासिक पंचायत का निमंत्रण अगर उन्हें भी मिलता है, तो वह वहां भी पहुंचेंगे। इस मौके पर डॉ. योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, अनिल चौधरी, संजय गोयल, संजीव वर्मा, हर्ष, अमन, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संजय पाल, शुभम त्यागी मौजूद रहें।
-- -- -- --