{"_id":"5ef636498ebc3e431314a73e","slug":"kisan-credit-card-file-missing-from-bank-muzaffarnagar-news-mrt488341970","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल हुई गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल हुई गुम
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की लापरवाही से क्रेडिट कार्ड की फाइल गुम होने से गुस्साए किसान बैंक में हंगामा करत?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल गुम
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला निवासी किसान संतरपाल का बैंक खाता पीएनबी कैथोड़ा शाखा में है। यहां से संतरपाल का तीन लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, जिसका इस साल नवीनीकरण होना था।
संतरपाल का कहना है कि इस संबंध में वह सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुका है, लेकिन बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से उसकी नवीनीकरण की फाइल गुम हो गई। इसके बाद से 15 दिन से बैंक कर्मचारी किसान को लगातार टरका रहे थे, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हो पा रहा था।
शुक्रवार को संतरपाल अन्य किसानों के साथ बैंक शाखा पहुंचा और फाइल नहीं मिलने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। घंटों हंगामे के बाद शाखा प्रबंधक विजयपाल सिंह ने जल्द फाइल तलाश करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। किसानों ने इस मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करने की चेतावनी दी है।