फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatu Shyam Prabhu's trail journey in Muzaffarnagar

खाटू श्याम प्रभु की निशान यात्रा में उमड़े श्याम प्रेमी

Thu, 25 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Prabhu's trail journey in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर शहर में बृहस्पतिवार को निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खाटू श्याम प्रभु की निशान यात्रा में उमड़े श्याम प्रेमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेले के अवसर पर खाटू श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। श्याम बाबा नीले घोड़े पर सवार होकर शहर भ्रमण को निकले। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन करते हुए हारे के सहारे का गुणगान किया। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा का निशान लहरा रहा था। निशान यात्रा शिवचौक से प्रारंभ होकर प्रभु खाटू श्याम मंदिर नई मंडी में पहुंची। रास्ते में बाबा श्याम की निशान यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगह भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाया और रास्ते में ही फूलों की होली भी खेली गई।

गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा प्रभु खाटू श्याम वाले का तीन दिवसीय श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव में बृहस्पतिवार को खाटू श्याम प्रभु की निशान यात्रा शिव चौक से भारी उत्साह और आस्था के साथ प्रारंभ हुई। भीमसैन कंसल ने भक्तों का स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत काफी संख्या में श्याम प्रेमी श्याम बाबा का निशान लेकर शामिल हुए। निशान यात्रा झांसी की रानी, बालाजी चौक, मालवीय चौक से भोपा पुल होते हुए गऊशाला रोड से पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर चौराहे से होते हुए मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर समाप्त हुई। निशान यात्रा में बाबा श्याम स्वर्ण रथ पर नीले घोडे़ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन करते हुए हारे के सहारे का गुणगान किया। निशान यात्रा में श्रद्घालुओं के हाथों में बाबा का निशान लहरा रहा था। चेहरे गुलाल के रंगों से रंगे हुए नजर आ रहे थे। शुक्रवार रात आठ बजे फाल्गुन बधाई उत्सव और भण्डारा आयोजित किया जाएगा। श्याम बाबा की हवेली बंगाली कारीगरों द्वारा बाहुबली थीम पर सजाई गई है। जो आकर्षण का केंद्र बनी है। निशान यात्रा में अशोक गर्ग, अनिल गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, बिजेन्द्र रानू, श्याम सुन्दर, जेपी गोयल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, विपुल, मयंक, शुभम, अनिल गुप्ता, अमन, नीरज गोयल, सचिन सिंघल, अंकित अग्रवाल, नवलजीत, रजत राठी, अजय अग्रवाल, रजत माहेश्वरी, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed