{"_id":"65feb0a12c730f1dcb0e3be4","slug":"khatauli-police-searching-for-bride-with-pistol-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119285-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - पिस्टल वाली दुल्हन को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - पिस्टल वाली दुल्हन को तलाश रही पुलिस
Sat, 23 Mar 2024 04:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
- शादी समारोह के दौरान पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो हुआ था वायरल
- वीडियो वायरल होने पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शादी समारोह में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
दो दिन पहले वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो एक शादी समारोह का था। शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। इस दौरान दूल्हा नाच रहा था और पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एक माह पहले शादी समारोह की बताई जा रही है, लेकिन इस वीडियो को किसी ने बृहस्पतिवार को वायरल किया, जो एक ही दिन में खतौली व आसपास पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हुआ है।
खतौली पुलिस ने वीडियो के बारे में सुराग लगाने शुरू किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान किसी ने पुलिस को वीडियो दूधली गांव की होने की जानकारी दी। वहां भी वीडियो के बारे में पता नहीं चल सका तो खतौली कोतवाली में दरोगा तपन जयंत की तहरीर पर अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 20 मार्च की शाम पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो दिखा कर ग्रामीणों से भी दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी कर रही है। सीओ खतौली ज्ञानेंद्र नागर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।