फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli MLA Vikram Saini did not appear in court, witnesses did not even reach

कोर्ट में पेश नहीं हुए खतौली विधायक विक्रम सैनी, गवाह भी नहीं पहुंचे

Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Khatauli MLA Vikram Saini did not appear in court, witnesses did not even reach
कोर्ट में पेश नहीं हुए खतौली विधायक विक्रम सैनी, गवाह भी नहीं पहुंचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव में हुए बवाल के मामले में नामजद खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी अदालत में पेश नहीं हुए। पुलिसकर्मी भी गवाही के लिए नहीं पहुंचे। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तिथि तय की है।
मुजफ्फरनगर के कवाल में हुई हिंसा के मामले में नामजद विधायक विक्रम सैनी को बुधवार में पेश होना था। लेकिन विधायक विक्रम सैनी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके अलावा मामले में गवाह पुलिसकर्मी भी गवाही के लिए पहुंचे। विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गवाही के लिए जानसठ थाने के तत्कालीन एसओ शैलेंद्र कुमार, एसआई शाहिद अली और एसआई गंगाशरण को समन भेजे गए थे, तीनों ही बुधवार अदालत में हाजिर नहीं हुए। जिस कारण गवाही नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कवाल गांव में गौरव और सचिन की 27 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी। 28 अगस्त 2013 को गांव में हिंसा भड़की। हवाई फायरिंग हुई और तनाव का माहौल बन गया था। जानसठ थाने के तत्कालीन प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने विक्रस सैनी समेत 27 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल एमपी, एमएलए कोर्ट संख्या-6 गोपाल उपाध्याय की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed