फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli Mill's crushing season ends, record made

Muzaffarnagar News: खतौली मिल का पेराई सत्र समाप्त, बनाया रिकार्ड

Wed, 10 May 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Khatauli Mill's crushing season ends, record made
248.50 लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेराई कर 91 साल में नया कीर्तिमान बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुगर यूनिट खतौली के पेराई सत्र 2022-23 का समापन हो गया। चीनी मिल ने 248.50 लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेराई कर 91 साल में नया कीर्तिमान है। चीनी मिलों में यह किसी सत्र की सबसे अधिक पेराई है।
त्रिवेणी शुगर यूनिट के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने बताया कि पिछले साल चीनी मिल ने 225.00 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई 199 दिन में हुई थी। वर्तमान वर्ष 248.50 लाख क्विंटल गन्ने की रिकॉर्ड पेराई मात्र 191 दिन में पूरी हो गई। चीनी मिल ने 30 अप्रैल 2023 तक का गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान 858.00 करोड़ रुपये किया जा चुका है। शेष गन्ने का भुगतान शीघ्र ही समितियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल में नए रिकॉर्ड पर खुशी जताई गई। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह, महाप्रबंधक तकनीकी ओपी मिश्रा, महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा मोहिंदर सिंह, उप महाप्रबंधक उत्पादन डीपी गुप्ता, उप महाप्रबंधक सुरक्षा सुशांत ठाकुर, उप महाप्रबंधक गुणवत्ता राजेश सिंह और अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन डीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed