फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli chairman Shahnawaz Lalu's caste certificate canceled from Tehsil

Muzaffarnagar News: खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू का तहसील से जाति प्रमाण पत्र निरस्त

Mon, 12 Jun 2023 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Khatauli chairman Shahnawaz Lalu's caste certificate canceled from Tehsil
खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू का तहसील से जाति प्रमाण पत्र निरस्त
विज्ञापन

- निरस्त जाति प्रमाण इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। डीएम द्वारा गठित टीम की जांच पूरी होने के बाद गलत पाए गए जाति प्रमाणपत्र खारिज किए जाने के बाद खतौली तहसीलदार ने नव निर्वाचित हाजी शाहनवाज लालू का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। आदेश में लिखा है कि निरस्त जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया गया तो इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खतौली नगरपालिका सीट इस बार पिछड़ी जाति में आरक्षित की गई थी। चुनाव लड़ने के लिए हाजी शाहनवाज लालू ने अपना जाति प्रमाणपत्र पिछड़ी जाति का बनाया। हाजी शाहनवाज लालू चुनाव जीत गए। चुनाव जीतने के बाद उनके सामने चुनाव हारने वाले कृष्णपाल सैनी तथा जमील अहमद ने जनवाणी पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायती की थी। जिसके बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की।
विज्ञापन

टीम ने जांच में पाया कि हाजी शाहनवाज लालू पिछला चुनाव सामान्य सीट पर लड़े थे। जिस स्कूल में वह पढ़े वहां पर भी उनकी जाति शेख दर्ज पाई गई। अन्य कागजों में भी उनकी जाति सामान्य पाई गई। जिसके बाद डीएम ने 29 मार्च 2023 को जारी किए गए जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने के आदेश तहसीलदार खतौली को दिए थे। तहसीलदार ने डीएम के आदेश के बाद उक्त जाति प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए शिकायतकर्ताओं के साथ हाजी शाहनवाज लालू को भी एक-एक प्रति उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में तहसीलदार आरती यादव ने लिखा है कि यदि यह जाति प्रमाणपत्र कहीं इस्तेमाल किया गया तो उपयोग कर्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधि के अनुकूल कार्रवाई की जाएगी।


नव निर्वाचित चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू का कहना है कि उन्हें व्हाट्सअप के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की सूचना मिली है। उनके पास कोई पत्र नहीं आया। वह कमिश्नर के यहां अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed