फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli by-election: RLD leader Abhishek Chaudhary joins BJP, committee in favor of alliance

यूपी उपचुनाव: अभिषेक चौधरी के दांव से RLD को झटका, खतौली चुनाव के लिए मची खलबली, चौंका देगी ये खबर

Tue, 15 Nov 2022 10:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Nov 2022 10:59 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव : अभिषेक चौधरी के दांव से RLD को झटका लगा है। वहीं खतौली चुनाव के लिए खलबली मची हुई है। अब यह खबर आपको भी चौंका देगी।

विज्ञापन
Khatauli by-election: RLD leader Abhishek Chaudhary joins BJP, committee in favor of alliance
अभिषेक चौधरी भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने ट्वीट कर रालोद से अलग होकर नई राजनीतिक राह पर चलने का एलान किया। कुछ देर बाद ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर वह भाजपा में शामिल हो गए। उधर, भविष्य की राजनीति के लिए अभिषेक की ओर से गठित कमेटी ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थन का दावा किया। दिनभर सियासी उठापटक चलती रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधानसभा खतौली के उपचुनाव में रालोद से टिकट नहीं मिलने पर अभिषेक चौधरी आहत हो गए। ट्वीट और वीडियो के जरिए नाराजगी भी जाहिर की हैं। मंगलवार को खतौली आवास विकास कॉलोनी में समर्थकों की बैठक आयोजित की गई थी। अभिषेक चौधरी ने कहा कि पहले 2017 और फिर 2022 में टिकट नहीं मिला। अब उप चुनाव में पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसने एक घंटा विचार विमर्श के बाद निर्णय दिया कि रात आठ बजे फैसला सुनाएंगे। उधर, देर रात अभिषेक चौधरी ने ट्वीट किया कि रालोद से अलग होकर नई राजनीतिक राह पर चलने का समय आ गया है और कुछ देर बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें

उधर, देर रात कमेटी के सदस्यों ने खतौली में कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से बातचीत हो गई थी। कमेटी के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व विधायक मदन भैया का साथ देने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

खतौली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुंदर प्रधान और संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। दिनेश राणा, संतरपाल प्रधान, रकम सिंह प्रधान, तिलकराम प्रधान, प्रमोद प्रधान, शिव कुमार, अजन सिंह, भोला, धनपाल, डॉ. राणा प्रताप बाहपुर, दिमांग सिंह एडवोकेट, ब्रिजेश प्रधान, योगेश बसायच, राजवीर, पायलट राणा, राहुल, रकमसिंह, तिलकराम, अफाक, ब्रिजेश कुमार, वेदप्रकाश, भीष्म सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed