फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   khalapar se atikraman hataya

खालापार से अतिक्रमण हटवाया

Sat, 18 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  डीएम के आदेश पर शनिवार को अधिकारियों ने शहर के खालापार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। सत्ता परिवर्तन का असर यहां देखने को मिला। पहले यहां के दुकानदार अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते थे, जिस कारण पुलिस यहां यह अभियान नहीं चला पाती थी, मगर शनिवार को विरोध करने वाले भी अपना सामान स्वयं हटाते नजर आए।       
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, सीओ सिटी, शहर कोतवाल और नगर पालिका के ईओ के साथ पालिका कर्मियों को लेकर खालापार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम को देख कर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


टीम ने दुकानों के बाहर से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया।  इस दौरान दुकानदारों ने दुकानों से रखा अपना सामान स्वयं  हटाना शुरू कर दिया। मीनाक्षी  चौक से लेकर खालापार के मुख्य चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि इस बार अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के प्रभारी  एडीएम ने बताया कि शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed