फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kawal Kadam to hear court today

कवाल कांड: अदालत आज सुनाएगी फैसला, मुजफ्फरनगर में भड़क गया था दंगा

Wed, 06 Feb 2019 12:12 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kawal Kadam to hear court today
court
कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के केस में अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी। 27 अगस्त 2013 को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में यह दोहरा हत्याकांड हुआ था। एडीजे कोर्ट संख्या-7 में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। मामले में सात लोग आरोपी हैं, जिनमें से पांच जेल में बंद है, जबकि दो हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। कवाल की वारदात के बाद ही मुजफ्फरनगर और शामली में दंगा भड़का था।
विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में करीब साढ़े पांच साल पहले हुई वारदात में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव का कत्ल कर दिया गया था। कवाल निवासी शाहनवाज और मुजस्सिम पक्ष की बाइक से गौरव की साइकिल भिड़ने पर यह वारदात हुई थी। कहासुनी से शुरू हुई बात हत्याकांड तक पहुंच गई। इस मामले में आरोपी पक्ष के शाहनवाज की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक गौरव के पिता रविंद्र सिंह की ओर से जानसठ कोतवाली में कवाल के मुजस्सिम व मुजम्मिल पुत्र नसीम, फुरकान पुत्र फजला, जहांगीर, नदीम, शाहनवाज (मृतक) पुत्रगण सलीम, अफजाल व इकबाल पुत्रगण बुंदू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मृत शाहनवाज के पिता सलीम ने भी मृतक सचिन और गौरव के अलावा पांच परिजनों के खिलाफ जानसठ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि एसआईसी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन) सेल जांच के बाद शाहनवाज हत्याकांड में एफआर लगा दी गई थी। ममेरे भाइयों सचिन और गौरव हत्याकांड में एसआईसी के विवेचक संपूर्णानंद तिवारी ने 24 नवंबर 2013 को चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। 15 अप्रैल 2014 को केस का ट्रायल प्रारंभ हुआ। फिलहाल यह मामला एडीजे हिमांशु भटनागर की कोर्ट संख्या-सात में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह और बचाव पक्ष की ओर से छह गवाह अदालत में पेश किए गए। कवाल कांड के बाद से ही दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी मुजस्सिम, मुजम्मिल, फुरकान, नदीम, जहांगीर तभी से जेल में बंद है। दो आरोपी अफजाल और इकबाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है। वादी के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि इस केस में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत द्वारा फैसला सुनाने की तारीख बुधवार यानि आज की निर्धारित की गई है। बताते चलें कि कवाल के दोहरे हत्याकांड के बाद जिले का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया था। मुजफ्फरनगर और शामली में हुई हिंसा में 65 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। दंगे के कारण 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात
कवाल कांड में फैसले आने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कचहरी, न्यायालय परिसर और कोर्ट रोड के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा कवाल और मलिकपुरा में भी बुधवार को फोर्स तैनात रहेगी।

कवाल कांड के आरोपियों में छह है आपस में भाई
मुजफ्फरनगर। ममेेरे भाईयों सचिन और गौरव की हत्या के सात आरोपियों में फुरकान के अलावा अन्य सभी एक दूसरे के सगे भाई हैं। मृतक शाहनवाज के दो भाई जहांगीर और नदीम पुत्र सलीम आरोपी हैं। इसके अलावा मुजम्मिल व मुजस्सिम दोनों नसीम के बेटे हैं। अफजाल और इकबाल भी सगे भाई हैं। पांच आरोपी बीते साढ़े पांच साल से ही जेल में बंद है। इनमें से मुजम्मिल बुलंदशहर कारागार में है। वह मुजफ्फरनगर जिला कारागार के वार्डन चुन्नीलाल हत्याकांड का आरोपी है। केस के आरोपी अफजाल और इकबाल हाई कोर्ट से जमानत पर है।


शाहनवाज के मामले में भी हो चुके एनबीडब्ल्यू
मुजफ्फरनगर। मृतक शाहनवाज की हत्या के मुकदमे के वादी उसके पिता सलीम ने मामले में एसआईसी की एफआर लगने के बाद एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में 16 नवंबर 2015 को निजी परिवाद दाखिल किया था। न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए 30 मई 2018 को गवाहों के बयान के आधार पर केस के आरोपियों रविंद्र सिंह, प्रहलाद, बिशन सिंह, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र को धारा 302 के तहत तलब किया था। आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट हो चुके है। जिसके खिलाफ आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। इस केस में अब 13 फरवरी की तारीख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed