{"_id":"65303067ae72599a5e000104","slug":"kanya-sumangala-yojana-is-for-the-social-security-of-girls-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-9757-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बालिकाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए है कन्या सुमंगला योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बालिकाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए है कन्या सुमंगला योजना
Thu, 19 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, शैक्षिक सत्र उन्नयन, शैक्षिक कलेंडर के अनुपालन, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के प्रयोग समेत अन्य योजनाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं व महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए है।
राज्य सरकार ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास के नए अवसर प्रदान करने के लिए कन्या सुमंगला योजना आरंभ की है। इसके क्रियान्वयन से कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के रोकथाम के प्रयास को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। प्रधानाचार्यों से कहा कि माध्यमिक शिक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हमें अपने विद्यार्थियों को करानी होगी। विभिन्न पोर्टल की सहायता से और शिक्षक अपने अनुभव से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण के साथ-साथ विद्यालय परिसर, शौचालय, शिक्षण-कक्ष, विद्यालय की छतों आदि की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें। एक विद्यालय कम से कम एक खेल को विशिष्ट रूप से चिह्नित कर योजना बनाएं। अपने विद्यार्थियों के कमजोर व मजबूत पक्षों की पहचान कर स्किल एजूकेशन से जोड़िए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं का भी समुचित व नियमित प्रयोग किया जाए। समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जनपदीय नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने पंख पोर्टल, स्विफ्ट चैट, विद्यांजलि 2.0, फिट इंडिया क्विज, यूनीलर्न आदि विभिन्न पोर्टल की चर्चा की। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, प्रवीण चौधरी, दिनेश कुमार जैन, सुधीर त्यागी, कंचन प्रभा शुक्ला, सोहनपाल, नरेश कुमार मौजूद रहे।