{"_id":"579901204f1c1b394f21e216","slug":"kanwar-yatra-faith-and-reverence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पग-पग पर बह रही आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पग-पग पर बह रही आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर परिक्रमा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की भीड़ लगातार उमड़ती जा रही है। हाईवे और शहर में आस्था और श्रद्धा की अवरिल धारा बह रही है। चहुंओर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष गुंजायमान हो रहे हैं। जिससे पूरा शहर और हाईवे शिवमय हो गया है।
विश्व की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा कांवड़ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब स्थानीय कांवड़ियों लौटने लगे हैं। हरिद्वार, नीलकंठ और गौमुख से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
पूरा कांवड़ यात्रा मार्ग हाईवे के अलावा शामली रोड, बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग, गंगनहर का चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का साम्राज्य हो गया है। पूरा जिला केसरिया रंग से रंगा है। औघड़दानी बाबा के भक्त पवित्र गंगाजल लेकर हर-हर महादेव और बोल बम-बम बम के जयघोष के साथ अपने ईष्ट देवालयों और शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। भोले के भक्त गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाईवे से सिसौना, बझेड़ी, सरवट, रुड़की रोड होते हुए शहर में आ रहे कांवड़ियों की कतारें टूट नहीं रही है। यहां शिवमूर्ति पर भगवान आशुतोष की परिक्रमा करके कांवड़ियां शामली रोड, बुढ़ाना रोड, मेरठ रोड की ओर बढ़ते जा रहे हैं। भगवान शंकर-पार्वती के भक्ति गीतों और भजनों की धूम मच रही है। शिवभक्त टोली के साथ नाचते गाते शिवालयों की ओर कूच कर रहे हैं।
बड़ी कांवड़ देखने को उमड़ रही भीड़
रंगीन रोशनी और डीजे से युक्त विशाल कांवड़ आने लगी है। जिन्हें देखने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर भीड़ उमड़ रही है। शहर में रुड़की रोड, शिव चौक, रामपुरम, नुमायश कैंप, आनंदपुरी आदि क्षेत्रों में शाम को कांवड़ देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
भोले की सेवा में जुट रहे श्रद्धालु
हरिद्वार से लौटते शिव भक्तों की सेवा में श्रद्धालु जुट रहे हैं। कांवड़ सेवा शिविरों का खुलना जारी है। शिविरों में शिवभक्तों के लिए चाय, नाश्ता, खाना, दवाई के साथ विश्राम की व्यवस्था है। शिविरों में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
दो दिनों में उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब
कांवड़ यात्रा के आगामी दो दिन काफी अहम रहेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मंगलवार को पंचक समाप्त होने पर पश्चिमी यूपी के जिलों के कांवड़ियों ने कांवड़ उठाई है, जो दो दिनों में यहां पहुंच जाएंगी। जिससे आगामी दो दिनों में हाईवे समेत पूरे जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है।