{"_id":"5b68991d4f1c1b9c3e8b56e7","slug":"kanwade-to-come-back-to-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की फुहारों के बीच शिवालयों की ओर दौड़े कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की फुहारों के बीच शिवालयों की ओर दौड़े कांवड़िये
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर के शिव चौक पर कांवड़ियों को देखने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। महिलाएं और बच्चे भी भोले बाबा की भक्ति में सराबोर होकर शिवालयों की ओर दौड़ते नजर आए। शिव बाबा की भक्ति की उमंग में उन्हें थकान महसूस नहीं हुई और न ही वर्षा ने उन्हें प्रभवित किया। जिले के समस्त कांवड़ मार्गों पर इस समय भोले ही दिखाई दे रहे हैं।
जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के उत्साह में कमी दिखाई नहीं दी है। शिव भक्त बारिश में ही भीगकर नाचते-गाते अपने ईष्ट शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। भोले बाबा की भक्ति का उनमें अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। पैरों के छाले, रास्तों की कठिनाइयां भी उनके संकल्प को डिगा नहीं पा रही है। उनका लक्ष्य अपने गांव और क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करना है, जिसे पूरा करने के लिए वे लगे हैं।
सोमवार की सुबह तेज बारिश के बाद कांवड़ मार्ग की भीड़ में कमी दिखाई नहीं दी। बड़ी बात यह थी कि कांवड़ियों के उमड़ते सैलाब में एक साल से लेकर दस साल तक के बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ नजर आए। पहली बार कांवड़ लाने वालों में महिलाओं की संख्या भी बहुत अधिक है., जो लोग कांवड़ ला रहे हैं, उन पर वर्षा का कोई प्रभाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
इस समय जिले के सभी मार्गों पर कांवड़ियों की धूम हैं। हर-हर महादेव और बम-बम के जयघोष से गूंज रहे हैं। मुख्यमार्गों पर सजी धजी कांवड़ों को देखने के लिए आम जनता रात्रि में कांवड़ मार्गों पर उमड़ रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी तैनात हैं। कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। उच्चाधिकारी लगातार निगाहे रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के संबंध में ली जानकारी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। प्रतिनिधि मंडल में सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। खासकर प्रशासन के कामों से संतुष्ट नजर नहीं आये।