फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanta Awarded on Women's Day

सेवाभाव में कांता ने ढूंढी अध्यात्म की राह, महिला दिवस पर हुआ सम्मान 

Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kanta Awarded on Women's Day
कांता आर्य को सम्मानित करते आर्य समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक अड़चनों और विपरीत हालातों में एक महिला ने सेवाभाव से आध्यात्म की राह ही नहीं पाई, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों को भी निष्ठा से पूरा किया। बीते 41 साल से वह गांधी कॉलोनी के आर्य समाज में सेविका हैं। कक्षा पांच तक पढ़ी कांता आर्य अब वेदपाठ करती हैं और भजन भी सुनाती हैं। महिला दिवस पर उनकी सादगी, सरलता, सेवा और आत्मविश्वास के लिए उनका अभिनंदन किया गया। 
विज्ञापन


जीवन की दुश्वारियों के आगे भी वह नहीं डिगी। दिल्ली के सीताराम बाजार में वर्ष 1948 में जन्मी कांता के पिता रामचंद्र और मां कलावती का छोटी उम्र में ही निधन हो गया। ताऊ मामराज ने उन्हें पाला और पांचवीं तक की शिक्षा दिलाई। जानसठ के गांव सिकरेड़ा के हुकुमचंद धीमान से उनकी शादी हुई। पति राजमिस्त्री का काम करते थे, मगर भवन निर्माण के वक्त हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। दो बेटियों और एक बेटे को पालने की जिम्मेदारी उन पर आ गई।
विज्ञापन


तंगहाली में आर्य समाज ने सहारा दिया। अधिवक्ता हरबंस लाल नंदा की प्रेरणा से वह यज्ञ, सत्संग की सेवा में लग गईं। वर्ष 1977 से आज तक कांता की सेवा यात्रा निरंतर चल रही है। संतों और विद्वानों के सानिध्य में उन्होंने वेदपाठ का अभ्यास किया। वक्त के साथ वह मधुर भजन सुनाने लगीं। चार दशक की लंबी सेवा में उनके स्वभाव, सरलता में कोई बदलाव नहीं आया। बृहस्पतिवार को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने विदुषी कांता आर्य को शॉल और सम्मान राशि भेंटकर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेद प्रचारिका संगीता आर्य ने कहा कि कांता का अतिथि सत्कार प्रेरित करता है। नंदिनी आर्य, प्रधानाचार्य इंदू आर्य ने कहा कि मां के दायित्व को पूरा करने के साथ वह आर्य समाज में संचालित विद्यालय की देखरेख भी करती हैं। नीलम आर्य, ऊषा पटपटिया, गजेंद्र राणा, इंद्रपाल सिंह, तिलकराम, आचार्य दयाचंद, देवेंद्र सिंह राणा, जय सिह आर्य, राजेश आर्य, दीपिका आदि ने कांता देवी की सेवा को संस्कार और संस्कृति का दर्पण बताया। 


सौम्या मलिक चुनी गई बिजनेस वूमेन 
मुजफ्फरनगर। शहर की एक बेटी को बिजनेस वुमेन ऑफ ईयर चुना गया। मोहल्ला गोशाला निवासी राजेश मलिक की बेटी सौम्या को छह मार्च को दिल्ली के होटल ताज में यह सम्मान दिया गया। मां सुरेश मलिक ने बताया कि एमबीए शिक्षा पा चुकी सौम्या बिजनेस में ऊंचाईयां छूना चाहती है। सम्मान के बाद घर लौटी बेटी का परिजनों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed