फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jiya left BSP and joined RLD with his supporters.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसपा छोड़कर समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए जिया

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jiya left BSP and joined RLD with his supporters.
बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए जियाउर्रहमान दिल्ली में समर्थकों के साथ।
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बसपा के पूर्व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष जिया उर्रहमान ने समर्थकों के साथ दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के आवास पर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। वह बसपा में मेरठ-सहारनपुर कोऑर्डिनेटर भी रहे।

भट्ठा व्यावसायी जिया उर्रहमान 26 साल से बसपा में सक्रिय थे। उनके पिता अजीजुर्रहमान कांग्रेस में काफी दिनों तक सक्रिय रहे। उर्रहमान ने बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा। उनकी पत्नी को भी बसपा ने एक बार मैदान में उतारा था। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में रालोद की सदस्यता ली। उनके साथ शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के सालिम त्यागी, नौशाद अहमद, तारिक खान, बाबर सलमानी, हाजी शकील, सिराजुद्दीन, मुस्तफा मसूदी, मुनव्वर, अली मेहंदी, शाहरुख खा, जहीरूद्दीन, दानिश शेर खां, नसीम अब्बासी, रईस अंसारी, इसरार अब्बासी, सरताज प्रधान, यामीन, हारून, नौमान, कय्यूम, तनीर त्यागी, वसीउद्दीन, नीटू त्यागी, प्रदीप शर्मा, इकराम सलमानी, चंद्रशेखर, रामअवतार, अकरम राव, नौशाद गौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed