{"_id":"629660d84073ee431d6ddcd6","slug":"jitendra-was-murdered-due-to-love-affair-muzaffarnagar-news-mrt5909910102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी जितेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी जितेंद्र की हत्या
विज्ञापन
खतौली पुलिस हिरासत में हत्या के दो आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी जितेंद्र की हत्या
मुजफ्फरनगर, खतौली। फरवरी माह में 45 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या प्रेमप्रसंग में की गई थी। पुलिस ने कई माह की जांच पड़ताल के बाद हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
चांदसमद निवासी मनोज कुमार ने 23 फरवरी को खतौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या रामवीर उर्फ मिंटू, हरवीर उर्फ रूपे, जयवीर उर्फ बब्लू पुत्र संता निवासी चांदसमद, बिमल पुत्र रामबीर ग्राम चांदसमंद सहित सेठल पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम झुनझुनी जिला मेरठ ने की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से मामले की जांच में लगी थी। पुलिस ने जांच में मामला प्रेमप्रसंग का पाया। जितेंद्र उर्फ जोला की हत्या प्रेमप्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने सूचना पर 31 मई को जानसठ पुल के नीचे से हत्या के दो आरोपी हरवीर उर्फ रूपे तथा जयवीर उर्फ बब्लू पुत्र संता निवासी चांद समंद थाना खतौली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह था मामला
फरवरी माह में जसौला के जंगल में कपिल निवासी चंदपुरी के खेत में 45 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोला का शव पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट थी, उसके चहरे में कीड़े पड़े हुए थे, हाथों की अंगुलियों की खाल को जानवर द्वारा खा लिया गया था। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। हत्या के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।