फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewelry worth 25 lakhs stolen from a jeweler's shop in New Mandi

Muzaffarnagar News: नई मंडी में सराफ की दुकान के 25 लाख के जेवर चोरी

Wed, 25 Jan 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 25 lakhs stolen from a jeweler's shop in New Mandi
सीओ मंडी के साथ डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चोरों ने नई मंडी की वकील रोड पर अंशु सराफ की दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और हजारों की नगदी चोरी कर ली। सीओ मंडी हिमांशु गौरव और डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने पहुंचकर घटना पर रोष जताया।
पटेलनगर निवासी अंशु जैन की मंडी में वकील रोड पर सराफ की दुकान हैं। मकान के हिस्से में उनकी किराए की दुकान हैं, जिसमें काफी समय से निर्माण चल रहा है। दुकान के बराबर में गेट लगा है। सोमवार की रात में इसी गेट को खोलकर तीन चोर अंदर जा घुसे और दुकान की पिछली दीवार को तोड़कर दुकान में पहुंच गए। प्लास्टिक के डिब्बों व गल्ले में रखे लगभग 30 हजार रुपये और करीब 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान मालिक मंगलवार की सुबह पहुंचे तो उन्होंने दीवार टूटी देखकर अंशु जैन को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित सराफ और व्यापारी नेता संजय मित्तल कई व्यापारी के साथ माैके पर पहुंच गए। मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड और फोरेसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल की। घटना के बारे में मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी हैं। सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि व्यापारी ने तहरीर दी है, लेकिन नुकसान की सूची बाद में देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध
जिस दुकान में चोरी हुई है, वहां सामने ही अग्रवाल धर्मशाला है। यहां सीसीटीवी लगे हैं। सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं।

मजदूरों पर शक
व्यापारियों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे है। हो सकता है कि उन्होंने घटना की हो। सभी की जांच की जाए।

चोरी के खुलासे को पुलिस की तीन टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - कुलदीप सिंह, कार्यवाहक एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed