फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewellery worth lakhs looted after taking the son of a cloth merchant hostage

Muzaffarnagar News: कपड़ा व्यापारी के बेटे को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूटे

Sat, 13 Dec 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs looted after taking the son of a cloth merchant hostage
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली की गांधी कालोनी में कपड़ा व्यापारी विकास उर्फ विक्की ढींगरा के नाबालिग बेटे वंश को रात में घर में एक बदमाश ने बंधक बनाकर मारपीट की। चेहरे पर मिर्च का पाउडर डालकर गला भी दबाया और बीस तोला सोने के जेवर लूट लिए। सीओ नई मंडी ने मौका मुआयना किया। आरोपी बदमाश सीसीटीवी में दिखाई दिया है।
विज्ञापन


गांधी कालोनी की गली नंबर नौ में रहने वाले विकास उर्फ विक्की ढींगरा की झांसी रानी के पास मोलाहेडी मार्केट में साइनेक्स टैक्सटाइल्स के नाम से लेडिज सूट की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह परिवार के साथ हरिद्वार के बहादराबाद में बुआ के घर शादी में गए थे। उनका नाबालिग बेटा वंश (15) घर पर अकेला था। रात में सवा आठ बजे वह दुकान से घर पहुंचा। आधे घंटे बाद खाने के लिए सामान लेने दुकान पर गया और एक घंटे बाद लौटा। इसी बीच ऑटोमेटिक लॉक वाले गेट को खोलकर एक बदमाश घर में घुस कर छिप गया। रात ग्यारह बजे घर में खटपट व डिब्बा गिरने की आवाज आने पर किशोर रसोई की तरफ पहुंचा तो पहले से ही छिपे बदमाश ने उसके चेहरे पर मिर्च वाला पाउडर डाल दिया और घर में पड़े कपड़ों से हाथ-पैर बांध दिए। चेहरे पर कपड़ा डालकर पिटाई भी की। गला दबाकर चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश ने अलमारी में रखे लगभग बीस तोला सोने के जेवरात लूट लिए और भाग निकला। किसी तरह बंधन मुक्त होकर किशोर ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों व सपा नेता राकेश शर्मा के सूचना देने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस पहुंची। नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि सीसीटीवी में बदमाश नौ बजकर पचास मिनट पर घर में जाता व 11 बजकर 40 मिनट पर बाहर आता दिखाई दिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। महत्वपूर्ण सुराग मिले है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है। सभासद अमित मोहन पटपटिया, समनदीप सिंह, कमल किंडरा, अमित अरोेरा आदि ने पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।

चार मिनट तक मोबाइल पर बात करता रहा बदमाश
व्यापारी के घर लगा कैमरा काम नहीं कर रहा था। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद बदमाश चार मिनट तक घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात करता रहा और घर का दरवाजा खुलवाने का नाटक करता रहा। व्यापारी का बेटा सामान लेने दुकान पर गया, इस बीच बदमाश घर में घुसा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
किशोर की प्रार्थना पर छोड़ा गला
किशोर ने बताया कि उसे खांसी थी। बदमाश ने उसका गला दबाया तो उसने परेशानी होने की बात कही, जिस पर बदमाश ने उसका गला छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed