{"_id":"58600dff4f1c1b8740eeb5aa","slug":"jesus-recalled-on-christmas-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस-डे पर प्रभु यीशु को याद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस-डे पर प्रभु यीशु को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्मस डे पर प्रार्थना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस-डे पर शहर के सभी गिरजाघर सजाए गए। सुबह से चर्च में प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया गया। प्रभु यीशु के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। क्रिसमस-डे पर प्रभु ईसामसीह को याद किया गया। शहर के तीनों गिरजाघरों को सजाया गया। झांसी की रानी स्थित गिरजाघर, सिविल लाईन थाने के सामने और जिला अस्पताल के तिराहे पर स्थित गिरजाघर को ईसाई समाज के लोगों ने सजाया था।
तीनों ही स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। झांसी की रानी स्थित गिरजाघर में प्रार्थना करने वालों में स्कूली बच्चों की संख्या काफी रही। बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। गिरजाघर में फादर ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। प्रभु ईसामसीह ने समाज को भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। सिविल लाईन के सामने स्थित चर्च में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को याद किया।