फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JCB stops in front of Holly Angeles, Sindhi Medical Hall

बंद हो गए बाजार, होली एंजिल्स, सिंधी मेडिकल हॉल के आगे रुक गई जेसीबी       

Sat, 21 Apr 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
JCB stops in front of Holly Angeles, Sindhi Medical Hall
मुजफ्फरनगर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते शुक्रवार को टाउनहाल से लेकर मालवीय चौक के तक के बाजार अपने आप ही बंद हो गए। दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिराने से अफरातफरी का आलम हो गया। टीम ने दुकानदारों के बाहर का अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानों में छाया के लिए लगाए गए फोल्डिंग को भी उखाड़ फेंका।
विज्ञापन


जेसीबी का भय दुकानदारों में साफ दिखाई दिया। शुक्रवार को अभियान के दौरान अफसरों पर दुकानदारों ने आरोप भी लगाए। व्यापारियों ने कहा कि होली एंजिल्स, सिंधी मेडिकल स्टोर और सड़क के बीच में अतिक्रमण कर रहे यूनिपॉल को नहीं हटाने से प्रशासन की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है।    
विज्ञापन

   
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, सीओ सिटी हरीश भदौरिया और ईओ विकास सैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ टीम ने टाउनहाल के सामने से अभियान की शुरुआत की। टाउन हाल के सामने मैदान साफ नजर आया। यहां खड़े होने वाले ठेले आदि सब गायब दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय चौक की ओर बढ़ते हुए जेसीबी ने दुकानदारों के बाहर के अतिक्रमण को हटाते हुए शटर के ऊपर छाया के लिए लगाए गए फोल्डिंग तोड़ डाले। राजमहल के बाहर का अतिक्रमण हटाने के साथ टीम आगे बढ़ी। सिंधी मेडिकल हाल के बराबर के आकिल की हेयर ड्रेसर की दुकान का शटर तक तोड़ दिया गया, लेकिन मेडिकल हाल का अतिक्रमण प्रशासन की टीम को चिढ़ाता दिखता रहा।

डॉ इंद्राणी के बाहर के मेडिकल स्टोरों का अतिक्रमण तोड़ डाला गया, लेकिन डॉक्टर के गेट के अतिक्रमण पर अफसर नीचे गर्दन कर आगे बढ़ चले। दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाने के बाद जब होली एंजिल्स स्कूल के बाहर का अतिक्रमण सामने आया, तो अफसर रास्ता काट गए। होली एंजिल्स के सामने ही एक प्रभावशाली नेता द्वारा सड़क के बीच में लगवाए गए यूनिपॉल को भी अफसरों ने अनदेखा कर दिया।

पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के घर के बाहर के आसपास की दुकानों के अतिक्रमण हटाने के साथ आगे बढ़ाई गई जूतों की एक दुकान को तोड़ डाला गया। तीसरे दिन अभियान के दौरान अफसरों की कार्यप्रणाली सवालों से घिरी रही। निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते नजर आए। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी, जेई जलकल एसके सिंघल, जेई निर्माण केके सिंघल, जेई रामप्रसाद यादव, टीएसआई राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।        

नंदी और रूप फर्नीचर पर जुर्माना       
मुजफ्फरनगर। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सात दुकानदारों से 11 हजार का जुर्माना वसूला गया। जिन दुकानों से जुर्माना लिया गया, इनमें रूप फर्नीचर और नंदी स्वीट्स से तीन-तीन हजार वसूले गए। बाकी पांचों से एक-एक हजार वसूला गया।  

टीम का घेराव
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के सामने अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। दुकानदारों ने नगर पालिका टीम का घेराव कर अभद्रता भी की, जिसकी शिकायत टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट से की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को कहा है।  

हम पॉलिसी तय कर कार्रवाई कर रहे       
मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स, यूनिपॉल और सिंधी मेडिकल हॉल पर सवालों में घिरे सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि हम पॉलिसी तैयार कर कार्रवाई कर रहे हैं। पक्के निर्माण से आगे को अतिक्रमण माना गया है। सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। होली एंजिल्स को जमीन देने की फाइल तलब की गई है। डीएम से इसमें डिस्कस होगी।


यूनिपॉल पालिका ने किराये पर दिया था, बाद में चेयरमैन ने सड़क के बीच में आने के कारण के आदेश दिए थे तो टैक्स इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि ंअतिक्रमण हटाने के दौरान किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा, जिन दुकानों से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया, वहां वे स्वयं मौजूद रहे कर कार्रवाई कराएंगे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed