फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant Singh will come to Krantidhra with Bharat Ratna program at Rashtrapati Bhavan on March 30 at 11 am

UP: भारत रत्न लेकर क्रांतिधरा पर आएंगे जयंत सिंह, 30 मार्च को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

Tue, 26 Mar 2024 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2024 08:18 PM IST
सार

पश्चिम की राजनीति में चौधरी चरण सिंह के नाम की गहरी छाप को देखते हुए एनडीए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। 

विज्ञापन
Jayant Singh will come to Krantidhra with Bharat Ratna program at Rashtrapati Bhavan on March 30 at 11 am
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनडीए में शामिल रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह 30 मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश में होने वाली पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा में शामिल होंगे। इसी दिन सुबह 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न राष्ट्रपति भवन में रालोद अध्यक्ष ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद ही वह क्रांतिधरा पर आएंगे।

विज्ञापन

भाजपा के साथ गठबंधन के बाद रालोद ने पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया। इसके बाद रालोद कोटे से एक एमएलसी और प्रदेश सरकार में मंत्रालय भी मिला है। पश्चिम की राजनीति में चौधरी चरण सिंह के नाम की गहरी छाप को देखते हुए एनडीए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। प्रधानमंत्री की मेरठ में पहली चुनावी सभा से पहले ही उन्हें भारत रत्न विधिवत तरीके से दिए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में 30 मार्च को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह परिवार के साथ भारत रत्न लेने के लिए जाएंगे। इसके बाद ही वह मेरठ की सभा में शामिल होंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि मेरठ की रैली के लिए रालोद ने तैयारियां शुरू कर दी है। गठबंधन की यह रैली एतिहासिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed