फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant made Chandan Chauhan the national president of youth unit for preparation of 2024 Lok Sabha elections

UP: 2024 की तैयारी, जयंत ने विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी, रालोद नेताओं ने चंदन चौहान को दी बधाई

Tue, 17 Jan 2023 06:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

UP: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चौधरी जयंत ने विधायक को ये बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं रालोद नेताओं ने खुशी जताई और विधायक चंदन चौहान को बधाई दी।

विज्ञापन
Jayant made Chandan Chauhan the national president of youth unit for preparation of 2024 Lok Sabha elections
विधायक चंदन चौहान - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने मीरापुर विधायक चंदन चौहान को राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर संगठन में जिम्मेदारी दी है। उनके आवास पर पहुंचकर समर्थकों और रालोद नेताओं ने खुशी जताई। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है।

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष के निर्णय के बाद विधायक को समर्थकों ने बधाई दी। गुर्जर समाज से जिले में खतौली के विधायक मदन भैया और मीरापुर से चंदन चौहान है। नई जिम्मेदारी से चंदन चौहान की चुनौती और अधिक बढ़ जाएगी। संगठन को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना अहम है। पहले निकाय और इसके बाद लोकसभा चुनाव में चंदन चौहान का इम्तिहान होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: थानेदार ने नहीं सुना दुष्कर्म पीड़िता का दर्द, न्याय के लिए SSP ऑफिस पहुंचे योगी के मंत्री, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विधायक चंदन चौहान ने जयंत सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनके आवास पर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विदित मलिकख, जगपाल प्रधान, महकार सिंह, शहजाद राणा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: UP: ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा प्रदेश माफिया घोषित, घर पर नोटिस चस्पा, संपत्ति भी हो सकती है कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed