फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inspector has not action and Minister Dinesh Khatik reached to SSP office with victim for justice

UP: थानेदार ने नहीं सुना दुष्कर्म पीड़िता का दर्द, न्याय के लिए SSP ऑफिस पहुंचे योगी के मंत्री, ये है मामला

Tue, 17 Jan 2023 05:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

Meerut News : थानेदार ने दुष्कर्म पीड़िता का दर्द नहीं सुना तो योगी सरकार के राज्यमंत्री पीड़िता को लेकर SSP ऑफिस पहुंचे। इस दौरान मंत्री और एसएसपी के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई।

विज्ञापन
Meerut: Inspector has not action and Minister Dinesh Khatik reached to SSP office with victim for justice
एसएसपी ऑफिस पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपनी सरकार में पीड़ितों की सुनवाई के लिए मंगलवार को खुद राज्यमंत्री दिनेश खटीक को एसएसपी ऑफिस आना पड़ा। मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज राज्यमंत्री ने एसएसपी से शिकायत की। इस दौरान मंत्री और एसएसपी के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद मंत्री ने इस मामले में बात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार को कुछ ग्रामीणों और एक युवती के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। 

पुलिस के मुताबिक, यह युवती परीक्षितगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है, जिसके साथ कुछ दिन पहले दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बताया गया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News : पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने थानेदार से बात की तो उन्होंने भी कोई माकूल जवाब नहीं दिया। इसके बाद मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक खुद पीड़ितों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। जहां उन्होंने बंद कमरे में एसएसपी से बातचीत करते हुए थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। हालांकि बाद में कमरे से बाहर निकले मंत्री ने इसे एक औपचारिक मुलाकात बताते हुए कोई बातचीत करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed