फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat Mahasabha supported the Mahapanchayat

Muzaffarnagar News: जाट महासभा ने दिया महापंचायत को समर्थन

Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha supported the Mahapanchayat
कूकड़ा में आयोजित बैठक में भाकियू और जाट महासभा के पदा​धिकारी : स्रोत स्वयं - फोटो : किसान की मौत से दुखी परिजन।
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा ने नवीन मंडी में 17 फरवरी को होने वाली भाकियू की महापंचायत को समर्थन दिया है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की हर लड़ाई को मिल जुलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

पंचायत ऐतिहासिक होगी।रविवार को कूकड़ा में महासभा की बैठक थांबेदार चौधरी कृष्णपाल राठी के निवास पर हुई। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह जटराना ने भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। महासभा जिलाध्यक्ष ने किसान महापंचायत को लेकर पूर्ण समर्थन का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। सबका दायित्व है कि जो संगठन किसान हित की लड़ाई लड़ेगा, उसका तन मन धन से सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या और ट्रैक्टरों के साथ आने के लिए आह्वन किया गया। इस मौके पर अंकुर काकरान, दीपक चौधरी, अमन रॉयल, कार्तिक राठी, मोंटी राठी, मनीष अहलावत माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed