फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janta curfew: Dharna will be postponed till nine o'clock in the night

जनता कर्फ्यू : रात नौ बजे तक स्थगित रहेगा धरना

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Janta curfew: Dharna will be postponed till nine o'clock in the night
देवबंद(सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन 55वें दिन भी जारी रहा। कमेटी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू का पूर्ण रूप से पालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में चल रहे सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन में कमेटी की अध्यक्ष आमना रोशी ने कहा कि भले ही सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है, लेकिन वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक दिन के जनता कर्फ्यू का पूर्ण रुप से पालन करेंगी और इसी के तहत रात्रि नौ बजे तक अपना कार्यक्रम स्थगित रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का ख्याल रखेंगी। फौजिया सरवर और इरम उस्मानी ने संयुक्त रुप से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए धरनास्थल पर पहुंचने वाली महिलाओं को जागरूक किया गया जिस पर वह अमल भी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई मुल्क में रहने वाले हर उस नागरिक की है जो मुल्क को कभी टूटता हुआ नहीं देखना चाहते। नाजिश कुरैशी व फरहाना ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed