फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain society cannot tolerate tampering with Shikhar Parvat: Rituraj

जैन समाज शिखर पर्वत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता : रितुराज

Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jain society cannot tolerate tampering with Shikhar Parvat: Rituraj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला जैन मिलन नई मंडी ने क्षेत्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया। संरक्षक सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि पवित्र तीर्थ क्षेत्र शिखरजी पर झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र घोषित किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
रुड़की से आई महिला चयेरपर्सन रानी जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाईके जैन ने ध्वजारोहण किया। समारोह गौरव भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक सुरेश जैन रितुराज, पूर्व अध्यक्ष जयचंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मनोज जैन, क्षेत्रीय मंत्री वीर अरिन्जय जैन रहे। मुख्य अतिथि वीणा जैन रही। मंच उद्घाटन रानी जैन ने किया। चित्र अनावरण अरुणा जैन और दीप प्रज्ज्वलन सपना जैन ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत मनीषा जैन ने किया। मंच संचालन शाखा की अध्यक्षा सुषमा और मंत्री संगीता जैन ने किया। सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जैन धर्म अनादि धर्म है, इसका कभी अंत नहीं हो सकता।
विज्ञापन

अजय जैन ने कहा कि महिला को सशक्तिकरण बनाने के लिए शाखाओं को खोलने के लिए प्रेरित किया जाता है कि ताकि वह अपनी हक की बात सबको पहुंचा सके। राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जैन ने कहा जैन समाज एक शांतिप्रिय समाज है। महावीर भगवान के संदेश जियो और जिने दो का पालन करता है। सरकार को एक ज्ञापन जैन समाज 25 दिसंबर को पैदल मार्च के बाद देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जैन मिलन नई मंडी की महिला और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिला शाखाओं की अध्यक्ष, मंत्रियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में सुषमा जैन, संगीता जैन, मनीषा जैन, बबीता जैन, वीना जैन, रीना जैन, उषा जैन, अंजलि जैन, मंजू जैन, कुसुम जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed