{"_id":"60c7a4c58ebc3e6d4827a8f9","slug":"jabalpur-police-arrested-the-old-couple-muzaffarnagar-news-mrt542755287","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपती को गिरफ्तार कर ले गई जबलपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दंपती को गिरफ्तार कर ले गई जबलपुर पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध दंपती को गिरफ्तार कर ले गई जबलपुर पुलिस
मुजफ्फरनगर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर जबलपुर पुलिस शाहपुर के गांव गोयला निवासी वृद्ध दंपती को गिरफ्तार कर ले गई। दंपती की पुत्रवधू द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई बेटे की कस्टडी याचिका पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
मूलरूप से शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी वीरेंद्र सिंह परिवार के साथ मध्यप्रदेश के जनपद जबलपुर में रहते थे। करीब छह साल पूर्व उनके बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुत्रवधू उनके पास अपने दो साल के बेटे को छोड़कर कहीं चली गई थी। इसके बाद वृद्ध दंपती अपने पौत्र को लेकर जनपद लौट आए और गांव अलमासपुर में रह रहा था। उधर, वृद्ध दंपती की पुत्रवधू ने जबलपुर में अपने बेटे की कस्टडी में लेने के लिए याचिका दायर कर दी, जिसमें दंपती के वारंट जारी हुए, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुजुर्ग दंपती के गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए वहां के डीजीपी व एसएसपी से भी जवाब तलब कर लिया था, तभी से जबलपुर पुलिस दंपती की तलाश में जुटी थी और पिछले चार दिन से जनपद में ही रह रही थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव यादव ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध दंपती को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एमपी पुलिस उन्हें व उनके पौत्र को लेकर जबलपुर के लिए रवाना हो गई है।