फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is the duty of saffron-clad people to save Sanatan: Shankaracharya

सनातन को बचाने का काम गेरुआ वस्त्र धारियों का : शंकराचार्य

Sun, 16 Nov 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of saffron-clad people to save Sanatan: Shankaracharya
मोरना। शुकतीर्थ स्थित प्राचीन दंडी आश्रम में बृहमलीन स्वामी गुरु देवेशवराश्रम महाराज के चतुर्थ निर्वाण महोत्सव पर श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा में हरिद्वार से आए जगदगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की स्थापना करोड़ों वर्ष पूर्व हुई थी। किन्ही कारणों से सनातन का विस्तार रुका है। सनातन को बचाने का काम गेरुआ वस्त्रधारियों का है।
विज्ञापन



शंकराचार्य ने कहा कि सुधारवाद आंदोलन के नाम पर सनातन को नुकसान पहुंचाया गया। गांधी जी देश में राम राज्य की स्थापना चाहते थे लेकिन अनुयायियों ने दाम राज्य बना दिया। आज सनातन दयनीय अवस्था में है। पहले तो सनातन भी नहीं बोलते थे। हिंदू कहते थे। आज सनातन तो बोलने लगे हैं। हमारे ऋषियों मुनियों ने अखंड तपस्या कर, त्याग कर सनातन की रक्षा की। सनातन नहीं रहेगा तो भागवत कहां सुनोगे, अनुष्ठान कहां करोगे। हमें सनातन धरोहर की रक्षा करनी है। जन्म मृत्यु कुछ नहीं, बस जरा सी बात है। किसी की आंख खुल गयी किसी आंख लग गई। हमें बार बार जन्म लेना है। मृत्यु है ही नहीं। ईश्वर सर्वशक्तिमान है। इसीलिए वह कण कण में वास करता है। सर्व शक्तिमान कैसे एक रूप में समा सकता है। सनातन आस्था सत्य व दृढ़ है। इस अवसर पर आश्रम के महंत जनार्दन स्वरूप, संचालक मनोहरलाल शर्मा, प्रबोध आश्रम महाराज, जगदीश वशिष्ठ, गंगा दत्त, पुनीत कुमार, विनोद भूषण,विनोद शर्मा, मुख्य यज्ञमान राजकुमार राज व पत्नी पूनम राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed