फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is a matter of pride to connect with our religion and culture: Bharat Bhushan

अपने धर्म संस्कृति से जुड़ना गौरव का विषय : भारत भूषण

Sat, 24 Jun 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
It is a matter of pride to connect with our religion and culture: Bharat Bhushan
खतौली के जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज को श्रीफल समर्पित करते श्रद्धालु
कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में जैनत्व संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आचार्य भारत भूषण महाराज ने बताया कि अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ना अत्यंत गौरव का विषय है। इस नैतिक संस्कार शिविर के माध्यम से आपने जो सीखा, उसे जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना है।
कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महाराज ने कहा कि जैन समाज खतौली के सुश्रावकों ने चातुर्मास वर्षा योग 2023 के लिए श्रीफल आग्रह के साथ समर्पित किया। सदैव समाज को जोड़ने और संगठित करने का कार्य करें। सशक्त समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।
विज्ञापन

बता दें कि जैन मंदिर में 11 से 22 जून तक जैनत्व संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष व बच्चों ने प्रतिभाग किया और संस्कारित जीवन जीने व धर्म मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर संयोजन अरुण जैन ने किया। चेलना मंच, जिन दर्शन भक्ति मंडल तथा निग्रंथ पाठशाला की महिला शक्ति का विशेष सहयोग रहा। समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जय भगवान, किशोर, अरुण, पारस, अपार, संयम, मुकुल, सुशील, मोहित, सुशील, संजय, विवेक, प्रवीण, सार्थक, प्रियांशी, प्रीति, अंजू, करुणा, अनीता, हितेश, अविरल, सतेंद्र, राजीव मुखिया, राजेश, अशोक शास्त्री सहित सकल समाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed