{"_id":"5e88c7b68ebc3e72be029642","slug":"it-collects-410-at-37-places-under-surveillance-muzaffarnagar-news-mrt476523843","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जमात- 37 स्थानों पर 410 जमाती हैं निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जमात- 37 स्थानों पर 410 जमाती हैं निगरानी में
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन की पुष्टि होने के बाद जिले भर में पुलिस-प्रशासन द्वारा मस्जिद-मरकज व मदरसों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 37 मस्जिद-मरकज व मदरसों में ठहरे 410 जमातियों को चिह्नित किया जा चुका है। इनमें 12 विदेशी भी शामिल हैं, जो नेपाल से करीब दस दिन पूर्व जनपद के गांव न्याजूपुरा स्थित मस्जिद में आए थे। सभी जमातियों को स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उनके ठहरने के स्थानों पर ही होम क्वारंटीन कर कड़ी निगरानी में रखा गया है। एसएसपी ने बताया कि अब तक जिले में निजामुद्दीन मरकज से जुड़े 17 जमातियों को चिह्नित किया गया है। इनमें चार जमाती पुरकाजी में और 13 किदवईनगर स्थित फातिमा मस्जिद में होम क्वारंटीन किया गया है। इन सभी 17 जमातियों के साथ ही दो अन्य (कुल 19) जमातियों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें सात जमातियों की कोरोना जांच निगेटिव आ चुकी है। वहीं, जनपद के भी 27 जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल पाए गए हैं, जिन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन किया गया है। इनमें कोई भी अब तक पॉजीटिव नहीं पाया गया है।
-------------
- जनपद में निगरानी में जमाती- 410
- जिले में चिह्नित विदेशी जमाती- 12 (नेपाली)
- बाहरी प्रदेश व जनपद के जमाती- 398
- निजामुद्दीन मरकज से जुड़े जमाती- 17
(फातिमा मस्जिद किदवईनगर में 13 और पुरकाजी में चार)
- कुल केस दर्ज- एक
(बुढ़ाना में छह जमातियों पर धारा-188, 269, 270, 290 आईपीसी)
- जमातियों के सैंपल भेजे गए- 19
- जमातियों के सैंपल नेगेटिव- 7
- जमातियों के सैंपल लंबित- 12
- जनपद के निजामुद्दीन मरकज में शामिल जमाती- 27
(सभी कोरोना नेगेटिव, दिल्ली में क्वारंटीन)
पुलिस ने जंगल के रास्तों में लाठियां फटकारी
जानसठ। लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को गली मोहल्लों के अलावा जंगल के रास्तों पर भी पुलिस बल ने गश्त किया। पुलिस ने जंगल से लौटते हुए किसानों और मजदूरों पर भी लाठियां फटकारी और अपने घरों में पहुंचने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।