{"_id":"692b439d3bb58e5a630fa95b","slug":"irrigation-department-did-not-stop-the-cut-track-of-rajbeh-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-159700-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिंचाई विभाग ने रजबहे की कटी पटरी में नहीं लगाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिंचाई विभाग ने रजबहे की कटी पटरी में नहीं लगाया बंद
Sun, 30 Nov 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खतौली रजबहे की कटी पटरी व दूर तक बस्ती में हुआ जलभराव। संवाद
खतौली। रजबहे की पटरी दो स्थानों पर टूट गई थी। सिंचाई विभाग ने एक कट को बंद करा दिया, मगर दूसरे कट को बंद नहीं कराया गया। पटरी ठीक होने के बाद रजबहे में पानी आ सकेगा।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने रजबहे की पटरी की मरम्मत कराए बिना पानी छोड़ दिया गया था। इसको लेकर भाकियू नेता अंकुश प्रधान ने शाम के समय रजबहे में बैठ कर पानी छोड़े जाने का विरोध किया था। सर्दी के मौसम वह करीब डेढ़ घंटा तक रजबहे के ठंडे पानी में बैठे रहे। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी।
सिंचाई विभाग ने रजबहे का पानी बंद कराया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अंकुश प्रधान को पानी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह हालत ठीक होने पर सीएचसी से उनको छुट्टी दे गई थी।