फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Iron man celebrated Sardar Patel's birth anniversary in school-colleges

स्कूल-कॉलेजों में मनाई पटेल की 144वीं जयंती

Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Iron man celebrated Sardar Patel's birth anniversary in school-colleges
श्रीराम कालेज में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक एवं विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल-कॉलेजों में मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखंड भारत का निर्माण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 144 वीं जयंती पर याद किया गया। शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी हुआ। देश की एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई।
सनातन धर्म महाविद्यालय में पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाई। महाविद्यालय से विश्वकर्मा चौक तक दौड़ हुई। इसके बाद कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ एसएन सिंह, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अर्णिमा, डॉ विकास वर्मा, डॉ नागेंद्र, डॉ कुलदीप मलिक, संजीव यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जैन कन्या डिग्री कॉलेज में रैली का आयोजन हुआ। छात्राएं हाथों में सरदार पटेल के चित्र लिए हुए थी। देश की एकता और अखंडता के उनके संदेश को जनता तक पहुंचाया गया। कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में डॉ वर्चसा सैनी, डॉ मंजूषा, डॉ सविता वशिष्ठ ने विचार रखे। बीना मित्तल, अंशिका, डॉ वंदना शर्मा, डॉ पारुल जैन, डॉ मनीषा गर्ग, डॉ पूजा, डॉ रेशू चौहान, डॉ छाया चौधरी, डॉ गीता, डॉ स्वीटी जैन, डॉ रीतू मित्तल, डॉ अनामिका जैन, अर्चना, निधि, अमरदीप, दुष्यंत गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। डॉ एसएन चौहान, डॉ एके गौतम ने विचार रखे। नवीन कुमार भारती शिशु उपवन इंटर कॉलेज प्रेमपुरी में पटेल की जयंती पर कार्यक्रम हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मयंक गुप्ता, नंदिनी राणा, अंकित कुमार ने विचार रखे।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल की 144 वी जयंती पर बच्चों ने उनके छायाचित्र के समक्ष अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। निदेशक पीके जैन ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2014 से उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
एमजी पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही दौड़ का आयोजन हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता के लिए दौड़ के सहारे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग द्वारा स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपने सकारात्मक योगदान के लिए शपथ दिलाई गई। प्रार्थना सभा में स्कूल निदेशक जीबी पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण से रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों की दौड़ का आयोजन किया। रन फॉर यूनिटी को प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ के आयोजन में अध्यापक पराग शर्मा, राजीव कुमार, श्रीपाल राठी, भीम सिंह, प्रवीण कुमार एवं गौरव कुमार का विशेष सहयोग रहा।
पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई प्रार्थना सभा के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरदार पटेल के जीवन से प्रेरित करने वाले सुविचार, कविता, भाषण इत्यादि प्रस्तुत किए गए। मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका रही। इस नाटिका में पटेल जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को बड़े ही आकर्षक तथा प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत किया गया। अवनि जैन ने बच्चों को सरदार पटेल द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें उनके चरित्र को मजबूत तथा स्थिर बनाने वाले गुणों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

जानसठ रोड स्थित किड्जी प्ले स्कूल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। स्कूल के बच्चो ने भी रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

जैन डिग्री कालेज में ज्ज्राष्ट्रीय एकता दिवसज्ज् सरदार पटेल को अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

जैन डिग्री कालेज में ज्ज्राष्ट्रीय एकता दिवसज्ज् सरदार पटेल को अर्पित किये श्रद्धा सुमन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आइडियल किड्स स्कूल में  ज्ज्राष्ट्रीय एकता दिवसज्ज् पर नन्हें-मुन्नों ने  सरदार पटेल को अर्पित क?

आइडियल किड्स स्कूल में ज्ज्राष्ट्रीय एकता दिवसज्ज् पर नन्हें-मुन्नों ने सरदार पटेल को अर्पित क?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रन फार यूनिटी में प्रतिभाग करती एसडी डिग्री कालेज की छात्राएं।

रन फार यूनिटी में प्रतिभाग करती एसडी डिग्री कालेज की छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

4-मंसूरपुर के स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में पटेल की जयंती पर शपथ लेते बच्चे।

4-मंसूरपुर के स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में पटेल की जयंती पर शपथ लेते बच्चे।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed