{"_id":"65cfaf29dbb6c7284a05f284","slug":"investor-summit-will-include-90-entrepreneurs-of-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-117052-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - इन्वेस्टर समिट मे जिले के 90 उद्यमी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - इन्वेस्टर समिट मे जिले के 90 उद्यमी होंगे शामिल
Sat, 17 Feb 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
- 60 उद्यमी जाएंगे लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम
- 30 उद्यमी जनपद में 19 को आयोजित होने वाली ग्राउंड सेरेमनी में रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर समिट में जनपद में 90 उद्यमी शामिल होंगे। इनमें 60 लखनऊ पहुंचेंगे और 30 यहीं पर आयोजित ग्राउंड सेरेमनी में शामिल होंगे।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जेस्मिन ने बताया कि जनपद से लखनऊ में 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले इन्वेस्टर समिट में 90 उद्यमी शामिल होंगे। इनमें 60 उद्यमी लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये सभी वह उद्यमी हैं जो 10 करोड़ से ऊपर का निवेश कर रहे हैं। दस करोड़ से कम का निवेश करने वाले 30 उद्यमी शहर में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्राउंड सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया कि जनपद के उद्यमी यहां 7805 करोड़ के निवेश कर रहे हैं, जिनसे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
यह कर रहे हैं निवेश
मुख्य रूप से एमएसटी रेजोल्यूशन 1230 करोड़ का निवेश करेगी। स्वरूप स्टील 270 करोड़, सुशटेन लिमिटेड 500 करोड़, रेशू 600 करोड़, वसुंधरा 211 करोड़, भारतीयम्म बीवरीज 600 करोड़, भगवंत एजुकेशन 220 करोड़, दिशा इंडस्ट्रीज 105 करोड़, टिकोला शुगर 131 करोड़ का निवेश करेगी।