फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation report of 44 villagers in Adampur came negative

आदमपुर में 44 ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 44 villagers in Adampur came negative
शाहपुर। गांव आदमपुर में महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लिए गए सैंपल में से 44 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर की वृद्घ महिला गत चार जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने महिला के मोहल्ले को पूरी तरह से सील करते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों ने गांव आदमपुर के घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाते हुए 45 लोगों को कोरोना की जांच कराने के लिए चिह्नित किया था। इसके बाद जिला चिकित्सालय से आई टीम ने संक्रमित महिला के 27 परिजनों सहित कुल 45 ग्रामीणों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि इनमें से महिला की पुत्रवधू की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उसे भी कोविड-19 हॉस्पिटल में आइसोलेशन कर दिया गया था। शुक्रवार शाम अन्य सभी 44 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ग्राम प्रधान शकील अहमद ने बताया कि गांव के लिए 44 जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने से राहत मिली है। हालांकि इसके बावजूद पूरे गांव को सैनिटाइज करते हुए ग्रामीणों को सावधानी से रहने, भीड़ से दूरी बनाकर रखने, हमेशा मास्क पहनने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed