{"_id":"6293a04313fa7e658e77d57d","slug":"international-rowing-player-puneet-balyan-won-bronze-medal-muzaffarnagar-news-mrt5906785195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : गांव काकड़ा निवासी अंतर्राष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने सर्बिया में आयोज?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने सर्बिया में आयोजित विश्व कप प्रथम के फाइनल बी में कांस्य पदक हासिल किया है।
गांव काकड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी पुनीत बालियान ने यूरोप के देश सर्बिया में आयोजित विश्व कप प्रथम के फाइनल बी में मेंस फॉर में कांस्य पदक हासिल किया हैं। वर्ल्ड कप प्रथम में भारतीय खिलाड़ियों ने यूरोप के कई देशों को हराकर फाइनल बी में जगह बनाते हुए दमदार प्रदर्शन किया है। पूरे वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों की टीम ने आठवीं रैंक हासिल की है ।
इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय नौकायान खिलाड़ी पुनीत बालियान ने 2019 में साउथ कोरिया में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक , 2020 में इंडोनेशिया व 2021 थाईलैंड में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में वह सात स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है । भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन रोइंग फेडरेशन की अध्यक्ष राज लक्ष्मी ने होनहार खिलाड़ी सहित पूरी टीम को बधाई दी है । गांव व परिवार में खुशी की लहर है । अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य शिवम गोस्वामी ने भी होनहार खिलाड़ी की सफलता पर खुशी व्यक्त की है ।