फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   International issues discussed on the forum of Jamiat

जमीयत के मंच पर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी खुलकर हुई चर्चा

Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
International issues discussed on the forum of Jamiat
अधिवेशन में मौजूद मौलाना अरशद मदनी, महमूद मदनी व अन्य प्रमुख उलमा - फोटो : DEVBAND
देवबंद। जमीयत उलमा-हिंद के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम चरण में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी खुलकर चर्चा की गई। मुस्लिम देशों और उनके हालातों पर चिंता जताई गई। इसके साथ ही उलमा ने सीरिया, यमन और फलस्तीन सहित अन्य मुस्लिम देशों के प्रति उनके शासकों से अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की अपील की गई। उलमा ने कहा कि मुस्लिम देशों की सभी गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। इसलिए इन देशों के शासकों को चाहिए कि वह अपने नागरिकों का ख्याल रखे और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
विज्ञापन

जमीयत का बजट हुआ 13 करोड़ रुपये
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद का वार्षिक बजट 13 करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये हो गया है। यह बजट वर्ष 2022-23 के लिए होगा, जबकि पूर्व में यह बजट 8 करोड़ था। महंगाई को देखते हुए इसमें पांच करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन ने बताया कि स्कॉलरशिप व दीन की तालीम पर 1-1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि जमीयत रिलीफ फंड के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed