15 केंद्रों पर होगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पूर्व में कराई गई इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से काफी विद्यार्थी वंचित रह गए हैं। इस पर परिषद ने दोबारा उन्हें परीक्षा देने का अवसर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि काष्ठशिल्प की परीक्षा इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगी। भौतिक विज्ञान का एग्जाम राजकीय इंटर कॉलेज में होगा।
रसायन विज्ञान एसडी इंटर कॉलेज, जीव विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज, गृहविज्ञान शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज, नर्सरी शिक्षण/प्रशिक्षण की श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, भूगोल की एसडी इंटर कॉलेज, कृषि भाग-1 शस्यविज्ञान की चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज खतौली, वनस्पति विज्ञान की चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में होगी।
भौतिक एवं जलवायु विज्ञान की जयहिंद इंटर कॉलेज चरथावल, कृषि अभियंत्रण की सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, पशुपालन एवं चिकित्सा की किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई, कृषि रसायन विज्ञान की सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, आशुलिपि एवं टंकण हिंदी की परीक्षा जनता इंटर कॉलेज हरसौली में होगी।
टंकण हिंदी तथा अंग्रेजी की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के लिए विषयवार अध्यापक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसकी सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। प्रधानाचार्य को निर्धारित अवधि में परीक्षा सम्पन्न करानी होगी।