फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Insulator burst at midnight, power supply disrupted till morning

Muzaffarnagar News: आधी रात फटा इंसुलेटर, सुबह तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 20 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Insulator burst at midnight, power supply disrupted till morning
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद विद्युत लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर बिजली न आने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम अधिकारी सुबह के समय सक्रिय हुए। एक घंटा से अधिक समय तक पेट्रोलिंग के बाद सरकुलर रोड के समीप इंसुलेटर फटा पाया गया। काफी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर विद्युत उपकेंद्रों को नरा बिजली घर से आपूर्ति दी जाती है। महावीर चौक बिजलीघर को भी नरा से ही आपूर्ति मिल रही है। हाईवोल्टेज विद्युत लाइन सरकुलर रोड के माध्यम से बिजलीघर तक आ रही है। बृहस्पतिवार को रात में करीब ढाई बजे फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस कारण शहर के सरकुलर रोड, आवास विकास कॉलोनी, जाट कॉलोनी, केशव पुरी, रेलवे स्टेशन रोड, मीनाक्षी चौक, खालापार आदि सहित एक दर्जन मोहल्लों में अंधेरा छा गया। सुबह के समय ऊर्जा निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने फाल्ट की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर चौक बिजली घर के एसडीओ प्रांशु त्यागी ने बताया कि पेट्रोलिंग के बाद सरकुलर रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के सामने स्थित खंभे पर फॉल्ट मिला। संभवत: ओस के कारण इंसुलेटर पंक्चर हो गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। बताया कि फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति चालू की गई। तब तक इंडस्ट्रीयल फीडर से क्षेत्र में सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed