{"_id":"62698a611c00dd526e4522ed","slug":"inspector-committed-indecency-fury-among-advocates-muzaffarnagar-news-mrt5863192163","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर ने की अभद्रता, अधिवक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर ने की अभद्रता, अधिवक्ताओं में रोष
विज्ञापन
खतौली में एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। रतनपुरी थाने में मारपीट के मामले में पैरवी करने पहुंचे एक अधिवक्ता ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। अधिवक्ताओं ने बैठक कर एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन एसएसपी सहित बार संघ को भेजा। चेतावनी दी कि तीन दिनों में इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो हड़ताल की जाएगी।
गांव सठेड़ी निवासी अधिवक्ता सचिन आर्य मंगलवार शाम रतनपुरी थाने में गांव में हुए एक विवाद की पैरवी करने के लिए गए थे। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने मामले को सुनने के बजाय दूसरे पक्ष से तहरीर में अधिवक्ता का नाम लिखने को कहते हुए अभद्रता की। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी खतौली तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी।
जिसके बाद तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक सभागार में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि यदि तीन दिनों में इंस्पेक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तो वह आंदोलन करेंगे। खतौली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतरपाल सिंह, महासचिव नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में अधिवक्ता एसडीएम जीत सिंह राय से मिले। उन्होंने एसएसपी के नाम एक ज्ञापन दिया। एसडीएम जीत सिंह राय ने जांच का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सचिन आर्य, राजवीर सिंह, अमित त्यागी, जितेंद्र त्यागी, सुभाष चंद, कुवर सुलेमान खान, प्रमोद शर्मा, आनंद कुमार मौजूद रहे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।