{"_id":"6a36e8164b2d0ed03a0abaa6","slug":"inflation-and-corruption-in-the-country-are-at-their-peak-ram-asre-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-173999-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर : राम आसरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर : राम आसरे
विज्ञापन
चरथावल में सपा की पीडीए पंचायत में मौजूद नेता : संवाद
चरथावल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा देश में भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी से नौजवान त्रस्त हैं। भाजपा में दलितों एवं पिछड़ों पर उत्पीड़न बढ़ रहा है। एक वर्ग के लोगों फर्जी मुठभेड़ की जा रही है।
शनिवार को कस्बे के बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विश्वकर्मा ने भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव के दौरान हिंदुओं के नाम वोट लेकर सरकार बनाने का काम करते है। भाजपा का दोहरा चरित्र आमजन के सामने है।
प्रदेश में विश्वकर्मा एवं पिछड़े वर्ग के नौजवानों की हत्याओं का ग्राफ बढ़ा हैं। सपा शासनकाल में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया था लेकिन भाजपा ने षडयंत्र के तहत लागू नहीं होने दिया।
विज्ञापन
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा एसआईआर के बाद गांव-गांव में अभियान चलाकर वोटों की स्थिति का मालूम करना पड़ेगा। उन्होंने सपा शासन की उपलब्धियां एवं भविष्य की नीतियां बताईं। कहा अखिलेश यादव ने किसानों को सबसे ज्यादा गन्ना समर्थन मूल्य घोषित किया।
विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एवं प्रदेश सचिव पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह ने विचार रखें। पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी, पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, कुशलपाल त्यागी, सुरेश सैनी एडवोकेट, सभासद गुलफाम कुरैशी, पूर्व प्रधान तमरेज, राहुल ठाकुर गुनियाजुड्डी, प्रधान सैदपुरा कलां कामिल, सलीम कुरैशी मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एसआईटी की जांच से कुछ हासिल नहीं होगा : विश्वकर्मा
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. राम आसरे विश्वकर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रकरण में कहा कि एसआईटी की जांच से कुछ हासिल नहीं होगा। न्यायिक अधिकारियों की कमेटी बनाई जानी चाहिए थी। चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा के विधायक बड़ी संख्या में सपा में शामिल होंगे। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को जो भाजपा लिखकर देती वही बयान बोलने लगते हैं। भाजपा जब-जब संकट में पड़ती है, तभी अफवाह उड़ाने का काम करने लगी है। भाजपा सरकार में पीडीए वर्ग का अपमान हुआ है। ब्यूरो